भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 का प्रकाशन आज, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में मौजूद - Uttarakhand Samachar

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 जारी करेंगे। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) 1987 से द्विवार्षिक आधार पर भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) प्रकाशित करता है।

यह रिपोर्ट देश के वन और वृक्ष संसाधनों पर जानकारी प्रदान करती है। एफएसआई 1987 से रिपोर्ट प्रकाशित कर रहा और यह रिपोर्ट इस शृंखला की 18वीं रिपोर्ट होगी। रिपोर्ट वन आवरण मानचित्रण (एफसीएम) और राष्ट्रीय वन सूची (एनएफआई) पर आधारित होती है।

रिपोर्ट जारी करते समय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और मंत्रालय की सचिव लीना नंदन भी मौजूद रहेंगे। आईसीएफआरई, डब्ल्यूआईआई, आईजीएनएफए, एफआरआई, सीएएसएफओएस, आईआरओ, बीएसआई, जेडएसआई संस्थानों के अधिकारी शामिल होंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *