मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ, ओएनजीसी स्टेडियम में उत्सव
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, मुख्य सेवक सदन में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभाग के निदेशक के मुताबिक, यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित है, जो एक सम्मानित जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। यह दिन न केवल भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन का सम्मान करता है, बल्कि जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को भी रेखांकित करता है।
राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से ओएनजीसी स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या व लोकगायिका रेशमा शाह अपनी प्रस्तुति देंगी।
अगले दिन 16 नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदर्शनी स्थल दर्शकों के लिए खुलेगा। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय व लोकगायक नरेश बादशाह और विवेक नौटियाल प्रस्तुति देंगे। तीसरे व अंतिम दिन 17 नवंबर को शाम छह बजे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, रात साढ़े आठ बजे लोकगायक किशन महिपाल और सनी दयाल की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating