देवप्रयाग थाना क्षेत्र के मूल्या गांव के पास एक ट्रक अलकनंदा नदी के किनारे 70-80 मीटर नीचे खाई में गिर गया। पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चमोली से ऋषिकेश जा रहा था, लेकिन चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायलों को चिकित्सा सुविधा दी गई है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दून का तापमान बढ़ा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंडक में राहत, दिन में गर्मी का सामना देहरादून मोटर मार्ग पर बस हादसे में चार साल की बच्ची की मौके पर मौत, पिता की अस्पताल में मौत