हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है। मिथुन और हेलेना का विवाह चार महीने ही टिक पाया था। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। बीती रात अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपनी तबियत ठीक न होने के बीत सोशल मीडिया पर लिखी थी, लेकिन चिकित्सकीय मदद न लेने के चलते उनका निधन हो गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़: छठ पर्व के लिए घर जाने की तैयारी में लोग उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति पीएम मोदी की संवेदनाएं