मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन: परिवार और प्रशंसकों के लिए दुःखद खबर - Uttarakhand Samachar

हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है। मिथुन और हेलेना का विवाह चार महीने ही टिक पाया था। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। बीती रात अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपनी तबियत ठीक न होने के बीत सोशल मीडिया पर लिखी थी, लेकिन चिकित्सकीय मदद न लेने के चलते उनका निधन हो गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *