उत्तराखंड में हेली सेवा का किराया जल्द तय, यात्रियों के लिए नई सुविधा - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर से गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की पवन हंस के साथ वार्ता अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका किराया भी तय हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर व उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा शुरू करने की घोषणा गत माह की थी। इस सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को कम समय में सफर करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *