जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद से चर्चाओं में है। हालांकि, अब बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने बड़े इनाम का एलान किया है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) का इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में भी बिश्नोई गैंग का नाम आया था। करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह खुलेआम लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये देने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) पुरस्कार के तौर पर देगी। उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। जय मां करणी।’ लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आपको बताते चलें कि अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर ग्लैक्सी के बाहर गोलीबारी, फिर एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या में उसका नाम सामने आया। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation भारत की सिलिकॉन वैली में बाढ़, प्रशासन ने लोगों को निकालने के लिए उतारी नौकाएं प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया नामांकन,वायनाड लोकसभा उपचुनाव में दिखाएंगी दम