देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यूपीएल का धमाकेदार उद्घाटन, बी प्राक ने दी शानदार लाइव परफॉर्मेंस
क्रिकेट का महासंग्राम उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का उद्घाटन रविवार को हो गया है। समारोह को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड गायक बी प्राक ने लाइव प्रस्तुति दी। उनकी खनकती हुई आवाज से स्टेडियम गूंज उठा।
देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित लीग को दर्शकों के लिए भव्य और मनोरंजनपूर्ण बनाने के लिए संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। मंच पर हल्की-हल्की सी रोशनी और अपने पंसदीदा गायक के आने व उसकी झलक देखने के लिए टकटकी लगाए दर्शक उनके गीतों पर जमकर थिरके। स्टेडियम की हर जगह से बी-प्राक, बी-प्राक की आवाज आ रही थी।
बस फिर क्या था बी-प्राक ने भी कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हो जाऊं…, माही…, चन्ना मेरे या मेरे या…, सानू इक पल चैन न आवे…., तेरी मिट्टी…, जैसे गीतों से इस संगीतमयी शाम को रॉकिंग बनाया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के लिए तलवारों पर सर वार दिए… गीत गया।
बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पहली बार आयोजित होने वाली लीग में लीग में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें पुरुषों की पांच और महिलाओं की तीन टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 15 से 22 सितंबर तक चलने वाली लीग का उद्घाटन मुकाबला देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार स्प्रिंग एलमास के बीच खेला जाएगा। जबकि 16 सितंबर को महिला वर्ग का पहला मुकाबला पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल की तर्ज पर होने वाली लीग में पुरुष वर्ग का फाइनल मैच 22 और महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। 23 एकड़ जमीन पर बने स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा दिन-रात के मैच के लिए फ्लड लाइट भी लगाई गई है। मैदान के बीचोंबीच से बाउंड्री 80 मीटर लंबी है।
More Stories
नकली डेयरी पर उत्तराखंड FDA की बड़ी कार्रवाई, सैंपलिंग से लाइसेंस रद्द करने तक होगी कार्रवाई
देहरादून: उत्तराखंड में नकली और गैर-दुग्ध डेयरी उत्पादों के कारोबार पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला...
साइबर ठगी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की रणनीति सफल, PMO समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
देहरादून:- साइबर ठगी के मामलों में कुछ मिनट की देरी भी पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।...
हरिद्वार में फिर सामने आया नकली नोट का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हरिद्वार:- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है।...
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...
ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, बोले- उत्तराखंड में बनाना चाहता हूं अपना पहला घर
देहरादून:- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ पंत अपने गृह राज्य में स्थायी...
नंदा की चौकी पुल हादसा: डिजाइन में खामियां, एप्रोच रोड के नीचे बनी कैविटी और फिर धंसी सड़क
देहरादून:- प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने के मामले में धामी सरकार ने सख्त...

Average Rating