जमीन बेचने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी
देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर महिला व एक अन्य ने एक व्यक्ति से साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस महानिरीक्षक को दी तहरीर में सीआर कैंप गेट आइएमए निवासी सुंदर लाल डोभाल ने बताया कि समसु रहमान ने ओएलक्स पर दस बीघा जमीन बेचने की पोस्ट डाली थी जिसमें जमीन भाऊवाला में बताई गई थी।
पीडि़त ने जमीन खरीदने के लिए मुबारकपुर शाह सहारनपुर यूपी निवासी समसु रहमान और इमलीतला सहारनपुर निवासी तसनीम से संपर्क किया और जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से डील की। एग्रीमेंट होने पर पीडि़त ने अक्टूबर 2021 में 12.50 लाख रुपये का भुगतान उन्हें कर दिया था ।
तकरीबन ढ़ाई महीने बाद जमीन के बैनामे की तारीख तय हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन समसु और तसनीम बेगम नहीं पहुंचे पीडि़त ने आरोपितों से संपर्क किया तो वह कुछ दिन बाद में रजिस्ट्री करने की बात कहने लगे। रजिस्ट्री नहीं होने पर पीडि़त ने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन आरोपितों ने रकम भी नहीं लौटाई। क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating