स्वतंत्रता दिवस पर एटा में ध्वजारोहण की धूम, एसएसपी ने पिंजरे में आनंद की तुलना की स्वच्छंद विचरण से
उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसी कड़ी में पुलिस लाइन में भी झंडा फहराया गया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि जो आनंद स्वच्छंद विचरण में होता है, वह पिंजरे में कभी नहीं मिल सकता। जिला मुख्यालय पर पुलिस कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिले के सभी थानों में थाना प्रभारियों ने बड़े ही धूमधाम के साथ तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़े ही संघर्षों के बाद आजादी दिलाई है। इसको बनाए रखना और देशवासियों की सुरक्षा करना, तिरंगे की शान बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से एक स्वच्छंद विचरण करने वाले पक्षी को पिंजरे में कैद कर लिया जाता है तो वह घुट घुट कर जीने लगता है, उसी प्रकार से गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating