स्वतंत्रता दिवस पर एटा में ध्वजारोहण की धूम, एसएसपी ने पिंजरे में आनंद की तुलना की स्वच्छंद विचरण से

Read Time:1 Minute, 36 Second

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसी कड़ी में पुलिस लाइन में भी झंडा फहराया गया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि जो आनंद स्वच्छंद विचरण में होता है, वह पिंजरे में कभी नहीं मिल सकता। जिला मुख्यालय पर पुलिस कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिले के सभी थानों में थाना प्रभारियों ने बड़े ही धूमधाम के साथ तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़े ही संघर्षों के बाद आजादी दिलाई है। इसको बनाए रखना और देशवासियों की सुरक्षा करना, तिरंगे की शान बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।  उन्होंने कहा जिस प्रकार से एक स्वच्छंद विचरण करने वाले पक्षी को पिंजरे में कैद कर लिया जाता है तो वह घुट घुट कर जीने लगता है, उसी प्रकार से गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *