उत्तराखंड: खिलाडियों की यात्रा को आसान बनाने की दिशा में कदम उठाया सरकार ने
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है कि पूर्व में उन्हें अपनी यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था किंतु अब राज्य सरकार ने खिलाडियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है ।बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो,आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो,सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating