खिलाड़ियों को अपनी यात्रा करने में अब नही होगी किसी भी प्रकार की असुविधा,यात्रा करने में होगी सहूलियत
देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है कि पूर्व में उन्हें अपनी यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था किंतु अब राज्य सरकार ने खिलाडियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है। बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो,आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो,सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating