मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित मिशनरी के टाइटस हाईस्कूल व आवासीय परिसर को प्रशासन व पुलिस के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही परिसर में रहने वाले लोगों को दो माह के भीतर परिसर खाली करने का नोटिस दिया है। इस दौरान परिसर में रहने वाले लोगों ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने बल ने उन्हें खदेड़ दिया। नगर निगम की टीम ने वहां गेट पर लगे बोर्ड पर पहले स्कूल के नाम पर टेप चिपकाया बाद में विरोध कर रहे लोगों के कैंपस के अंदर जाते ही बोर्ड उखाड़कर लेगए। नगर निगम ने पूरे परिसर में पांच स्थानों पर अपने कब्जे का बोर्ड भी लगा दिया है। प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई से लोगों में रोष है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी के पीछे टाइटस स्कूल और उसके पास स्कूल से जुड़े ईशाई मिशनरी के लोगों का आवास है। सुबह करीब 12 बजे तहसीलदार सदर की अगुवाई में नगर निगम की टीम और सिविल लाइंस थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंची। 1940 में लीज पर मिली इस भूमि का अनुबंध डीएम द्वारा निरस्त कर देने की बात कहते हुए स्कूल पर नोटिस चस्पा कर दिया और परिसर में बोर्ड लगा दिया। परिसर में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन टीम नहीं मानी। कुछ देर बाद वहां नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कुछ देर रुकने के बाद वापस चले गए। सूचना पर पीलीकोठी स्थित चर्च पर प्रार्थना कर रहे आवास परिसर में रहने वाले कई पुरुष व महिलाएं मौके पर पहुंच गए। सभी ने निगम व पुलिस की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। नाजायज परेशान करने का भी आरोप प्रशासन पर लगाया। नगर निगम व पुलिस प्रशासन से उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। कई जगह डीएम के आदेश का हवाला देते हुए बोर्ड लगाया व नोटिस चस्पा कर दो महीने में परिसर खाली करने की चेतावनी देकर चली गई। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उप्र. प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय परिजनों का बुरा हाल, एसआई की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पुलिस अधिकारी का निधन, रविवार को शव का कराया गया पोस्टमार्टम