परिजनों का बुरा हाल, एसआई की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पुलिस अधिकारी का निधन, रविवार को शव का कराया गया पोस्टमार्टम - Uttarakhand Samachar

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमार चल रहे भोगांव क्षेत्र निवासी एसआई का आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे पहले परिजन मेदांता में उपचार करा रहे थे। शनिवार को आगरा लेकर आए थे। एसआई की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी सत्येंद्र पाल यादव (48) वर्तमान में शहर की हरिपुरम कालोनी में रह रहे थे। उनकी तैनाती जनपद हाथरस के एक थाने में थी। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। परिजन मेदांता में उपचार करा रहे थे। शनिवार को परिजन मेदांता से आगरा के एक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। वहां देर रात इलाज के दौरान सत्येंद्र पाल का निधन हो गया।

मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शव लेकर परिजन शहर स्थित आवास पर आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक एसआई के परिजन से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। जिले के पुलिस अधिकारियों को भी हादसे के बारे में जानकारी दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *