उप्र. प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के चल रहे विरोध के बीच अब शिक्षामित्र भी आंदोलन की राह पर हैं। शिक्षामित्रों ने समान कार्य का समान वेतन देने की मांग के लिए लखनऊ में डेरा डालने का एलान किया है। इस बार अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की गई है। उप्र. प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की रविवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर दोपहर दो बजे से एकत्रित होकर मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देंगे और मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान न हुआ तो 5 सितंबर को पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र लखनऊ में एकत्र होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात कर रही है। कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि सरकार के रवैये से शिक्षामित्रों में रोष है।
बैठक में प्रवक्ता शिव श्याम मिश्रा, विनोद वर्मा, अरविंद वर्मा, वसीम अहमद, अखिलेश पांडेय, सुचित मलिक, अजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, रामप्रताप, अशोक श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, एसके मिश्रा, पंकज सिंह आदि शामिल हुए।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating