बीमार शिक्षकों के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव
शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी। विभाग ने वर्ष 2023 में इस तरह के 111 शिक्षकों के सुगम में तबादले किए थे। इसमें 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक परीक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक तबादलों में छूट के लिए खुद को गंभीर बीमार होना बताते हैं। पिछले साल कई शिक्षकों ने बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाया था।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पिछले साल 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापकों के उनकी बीमारी के आधार पर सुगम में तबादले किए गए थे। गंभीर बीमार इन शिक्षकों में कुमाऊं मंडल से सहायक अध्यापक महिला शाखा में जीजीआईसी ताड़ीखेत अल्मोड़ा, जयंती अल्मोड़ा व गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से तबादला पाने वाली एक-एक शिक्षिकाएं शामिल हैं।
सहायक अध्यापक एलटी सामान्य शाखा में जीआईसी सैजना खटीमा, केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी मोहान नैनीताल, जीआईसी बिंदुखेडा हल्द्वानी नैनीताल के एक-एक शिक्षक हैं। जबकि गढ़वाल मंडल में वर्ष 2023 में गंभीर बीमारी की वजह से तबादला पाने वालों में जीआईसी सोरना डोभरी देहरादून, जीआईसी पौंधा सहसपुर, जीआईसी गुजराड़ा रायपुर, राउमावि कैंचीवाला देहरादून, राउमावि खैरी, डोईवाला देहरादून, जीआईसी गुनियालगांव सहसपुर, जीआईसी बडोवाला देहरादून, राउमावि बनियावाला देहरादून, राउमावि जमालपुर कला हरिद्वार, जीआईसी मोलधार, नई टिहरी, राउमावि टिकोला कला हरिद्वार के शिक्षक शामिल हैं।
More Stories
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...

Average Rating