उत्तराखंड हर्रावाला में राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की शुरुआत
हर्रावाला में बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, केंद्र से मिलेगा 90% बजटहर्रावाला में प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बनेगा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में ही इसके लिए जमीन मिली है।उत्तराखंड में बनने वाले पहले राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन का चयन कर लिया है।
यह मेडिकल कॉलेज आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के परिसर में बनेगा। इसके निर्माण पर 70 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसमें 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार से मिलेगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से प्रदेश के युवाओं को होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
साथ ही मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार की व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दे दी है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर में होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का चयन किया गया। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating