वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
उत्तराखंड:- वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट कैडर की भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। यह भर्ती तीन से 12 जुलाई तक एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ में होनी है। भर्ती वायु सेना चयन केंद्र रेस कोर्स नई दिल्ली की ओर से की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और लद्दाख के युवा ही प्रतिभाग कर सकते हैं। वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर विशाल चोपड़ा ने बताया कि वायुसेना में नौकरी पाने के लिए उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंढ़ीगढ़ और लद्दाख के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट के लिए भर्ती रैली होगी।
शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिक, रसायन विज्ञान, बायोलाजी और अंग्रेजी विषयों में केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करके भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण 22 मई से शुरू हो चुका है। जो पांच जून रात 11 बजे तक होगा। पंजीकरण https://www.airmenselection.cdac.inवेब पोर्टल पर करा सकते हैं। भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं का जन्म दो जनवरी 2004 और दो जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating