वन दरोगा को शिकायतकर्ता से रिश्वत ग्रहण करते हुए गिरफ्तार

Read Time:3 Minute, 6 Second

वन विभाग चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा को शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य की एवज में 15000 रू0 रिश्वत ग्रहण करते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि दिनांक 2/3/24 को पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबो की सभा हुई जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो मुर्गी, बकरी पालन आदि कार्यो को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी, शिकायतकर्ता द्वारा बकरी पालन हेतु किये आवेदन के क्रम 50000 रू0 अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे, वन दरोगा हंस राज पंत द्वारा शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने तथा विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-05-2024 को चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढवाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *