चारधाम यात्रा में चारधामों के दर्शन के लिए रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से अब तक आठ लाख से ज्यादा श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शुरुआती 10 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की तुलना की जाए तो पिछले साल की तुलना में इस बार 4.20 लाख श्रद्वालु अधिक आए हैं। चारधामों में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट रहे हैं। इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई। पहले दिन कपाट खुलने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को भी चारधाम में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 38 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम शुरू हुई थी। चारधाम में 10 दिन के भीतर कुल 3.63 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे। इस बार यह आंकड़ा आठ लाख पार कर गया है। धामों में भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है। जबकि मई और जून माह में यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। धाम दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की संख्या केदारनाथ 3,57, 875 बदरीनाथ 1,58,341 गंगोत्री 1,38,238 यमुनोत्री 1,51,827 Please follow and like us: Share Post Share Post navigation वन दरोगा को शिकायतकर्ता से रिश्वत ग्रहण करते हुए गिरफ्तार चारधाम यात्रा प्रबंधन: मुख्यमंत्री धामी ने आदेश दिए, अन्य यात्राओं के भी बनेगा प्राधिकरण