विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जैसा कि खबरे आ रहीं है कि चुनावी परिणाम आने के बाद एक बार फिर मुलायम परिवार में मनमुटाव का नजारा देखने को मिला है। जैसा कि खबर है मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं और उसके बाद उनके सीएम योगी से मुलाकात की भी खबर सामने आई थी। लेकिन अब सपा का कद्दावर और बड़ा मुस्लिम चेहरा आजम खान के मीडिया प्रभारी की तरफ से अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।आजम खान के मीडिया प्रभारी ने कहा कि अपने फायदे के लिए हमें भाजपा का दुश्मन बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सपा की जीत में मुसलमानों का बहुत बड़ा रोल था उन्होंने कहा कि अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आए। यहां तक कि आजम खान से मिलने अखिलेश यादव जेल भी नहीं गए आजम खान के मीडिया प्रभारी ने एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि क्या ये मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं। बहरहाल इस बयान के कई सियासी मायने निकल रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि आजम खान पार्टी का वो चेहरा हैं जो लगातार सपा को मजबूत करते रहे हैं लेकिन फिलहाल कई आरोपों के चलते जेल में बंद हैं। सपा के लिए आजम खान का बहुत ज्यादा महत्व है वो सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, ऐसे में जब वो जेल गए तो आजम खान के लोगों ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस तरह से साथ देना चाहिए था लेकिन नहीं दिया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं एआईएमआईएम नेता अभी भी जिन्दगी मौत के बीच झूल रहीं 40 जिंदगियां