आईडीपीएल पुलिस चौकी में खड़े पुराने वाहनों में लगी अचानक आग
कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग ने तेजी के साथ यहां खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। कैंपस में और भी वाहन खड़े थे जिन्हें बचा लिया गया। आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में विभिन्न दुर्घटनाओं और अपराधों में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा किया जाता है। सड़क किनारे चौकी कैंपस में यह सभी वहां खड़े हैं। वाहनों की संख्या काफी अधिक है। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे कैंपस में खड़े वाहनों में अचानक आग की लपटे उठने लगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम को बुला लिया गया। तब तक पांच वाहनों में आग लग चुकी थी। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। अन्य गाड़ियों को बचा लिया गया। चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि कैंपस में पुराने वाहनों को खड़ा किया गया है। पांच पुरानी कारें आग से क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating