कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर भाजपा के उठाए गए सवाल को लेकर भाजपा को दिया जवाब
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा नेता रविंद्र जुगराण के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रविंद्र जुगराण की बातों को वहां सीरियस नहीं लेते क्योंकि जब रविंद्र जुगराण आम आदमी पार्टी में थे तब वह कुछ और बातें करते थे और फिर जब भाजपा में आए तो उन्होंने कहा कि वह भाजपा के स्लीपिंग सेल की तरह काम कर रहे थे तो ऐसे व्यक्ति की बातों का जवाब देना वहां उचित नहीं समझते। करण महारा ने कहा कि रविंद्र जुगराण को गणेश गोदियाल से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए। गोदियाल जनप्रिय नेता है और रविंद्र जुगराण में हाल ही में वह दयाल को मुंबई वाला भी बताया था लेकिन मुंबई में कोयल के कारोबार रहते हुए भी गणेश गोदयाल ने अपना 90% समय गढ़वाल की जनता को दिया है और ऐसा गढ़वाल की जनता कहती है। और इससे बड़ी बात क्या होगी कि उन्होंने अपने पुत्र और पत्नी का मोह छोड़कर गढ़वाल की जनता के बीच रहे हैं और रविंद्र जुगराण को इसको लेकर गणेश से माफी मांगनी चाहिए। करण महारा ने कहा कि वह गणेश गोदियाल की एजुकेशन पर और उनकी सक्रियता पर सवाल उठने से पहले रविंद्र जुगराण को सोचना चाहिए।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating