भारतीय जनता पार्टी देहरादून द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नया कैम्पेन “ऑटो में सवार मोदी परिवार” किया लांच
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी देहरादून द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन मे एक नया कैम्पेन “आटो मे सवार-मोदी परिवार” लांच किया गया। कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री मंच से यह कहते हैं कि पूरा देश मेरा परिवार है तो देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति मोदी जी के परिवार का सदस्य है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा युवाओं के साथ ऑटो विक्रमों पर पोस्टर लगाए गए वहीं ऑटो एवं विक्रम चालकों के उत्साह को देखते हुए ऐसा नजर आ रहा था कि आज जहां मोदी जी सभी को अपना परिवार का सदस्य बताते हैं तो आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति भी मोदी जी को अपने परिवार का सदस्य समझता है।
यही कारण है कि 2014 के बाद माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के बीच में काम करते हुए अपने काम के दम पर लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाए रखे हुए हैं हम जानते हैं कि आने वाले चुनाव में देश का प्रत्येक व्यक्ति मोदी के समर्थन में अपने मतदान का प्रयोग कर मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संदीप मुखर्जी विपिन खंडूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट तरुण जैन शहजाद खान पवन विक्रम यूनियन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating