पहाड़ों में तेज गर्मी से मिली राहत, पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मार्च में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी से लोगों को राहत मिली गंगोत्री धाम में बर्फबारी भी हुई। विकासनगर के पछवादून क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू। बारिश के बीच क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। बाजारों में भी दुकानों के बोर्ड उखड़ कर सड़क पर आ गए हैं। आंधी और बारिश के बीच क्षेत्र में सुबह से ही बिजली गुल है।
देहरादून में सुबह से तेज बारिश के साथ ओलवृष्टि, छाए बादल
पहाड़ों की रानी मसूरी में गरज के साथ हो रही बारिश। हल्के ओले भी पड़े।
टिहरी जिले में सुबह पांच बजे से हो रही बारिश। जंगलों में लगी आग बुझाने में साबित हुई मददगार।
उत्तरकाशी में ठंडी हवाएं चलने से लुढ़का पारा। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू।
जौलीग्रांट क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ओलावृष्टि और बारिश।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating