प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शुरू
देहरादून:- बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा कर, आगे की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव प्रभारी मौजूद हैं। गौर हो कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन की बैठक प्रदेश पार्टी कार्यालय में चल रही है। बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार शामिल हैं। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा कर, आगे की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।बता दें कि इस बैठक के बाद मुख्यालय में ही शाम 3 बजे से भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होनी हैं। चुनाव समिति बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में चल रही प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चुनावों के दृष्टिगत बैठक मे प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री अजेय कुमार भी मौजूद हैं। वहीं बैठक में हाल में बनाई गई प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के तहत गठित विभिन्न विभागों के प्रमुखों और सह प्रमुख भी उपस्थित हैं।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating