अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी के अपराधों के प्रति दून पुलिस संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में लिप्त सभी अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है :- एसएसपी देहरादून
देहरादून:- वादनी बबीता रावत निवासी सहसपुर द्वारा सूचना दी की उनकी सहसपुर में एक डेरी है, जिसमें रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 02 साल की गाय की बछड़ी को चोरी कर लिया है। सूचना पर थाना सहसपुर पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों की तलाश में टीम में रवाना की गई।
टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 05/02/2024 को घटना में शामिल 01 अभियुक्त मोहसिन को ग्राम खुशालपुर से अवैध गौमांस तथा पशु कटान में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी व छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने साथियो शादाब पुत्र मुशर्रफ, सलमान पुत्र शमशेर तथा रहमान पुत्र इस्लाम निवासी खुशालपुर के साथ मिलकर डेरी से बछड़े को चोरी कर सलमान के घर के पास खेत में काट दिया था। घटना में प्रकाश में अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहसिन पुत्र यामीन निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 37 वर्ष।
*नाम वांछित अभियुक्त*
1- शादाब उर्फ पोती पुत्र मुशर्रफ निवासी ग्राम खुशालपुर, उम्र 30 वर्ष
2- सलमान पुत्र शमशेर निवासी उपरोक्त
3- रहमान पुत्र इस्लाम निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
1- 02 किलो अवैध गौमांस
2- 01 कुल्हाड़ी
3- 01 छुरी
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 ओमवीर सिंह
2- हे0का0 नरेंद्र कुमार
3- का0 विकास त्यागी
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating