भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को दी गई बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड:- उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी हाईकमान ने दोबारा जिमेदारी दी है। पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में सूची जारी की। पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे। उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे।
बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे थे। केंद्रीय नेतृत्व ने भी एक रोडमैप भेजा था। उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप इस रोडमैप को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है, इस बारे में सुझाव दिए गए। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम, बूथ स्तर तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम, समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर भी मंथन किया। इन सब के बीच अब पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया। और दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating