देहरादून में दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल कर लौट रहे 12 वर्ष बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
देहरादून:- उत्तराखंड में पहले गांव में गुलदार ने दहशत मचा रखी थी वहीं अब इससे शहर भी अछूता नहीं रहा। बीते दिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैनाल रोड के पास गुलदार ने अचानक से 12 साल के बच्चे पर हमला किया। देहरादून रविवार शाम करीब सवा छह बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली में घटी। 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रिस्पना नदी किनारे वॉलीबाल खेलकर लौट रहा था। इसी दौरान निखिल पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने उसका सिर पकड़ा और खींचकर ले जाने लगा। निखिल की चीख सुनकर उसके बहादुर साथी भागे नहीं, बल्कि उन्होंने तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे पहले की गुलदार उसे ले जाता, साहसी साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे छुड़ा लिया। बुरी तरह घायल बच्चे का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस पर गुलदार निखिल को छोड़कर भाग गया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल निखिल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से निखिल को दून अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है, उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से कैनाल रोड क्षेत्र से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating