आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज छाया रहेगा घना कोहरा, आसमान में छाए रहेंगे बादल
उत्तराखंड:- बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को खूब परेशान कर रही है। सोमवार को भी मैदानी इलाकों में कोहरा छाने और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह शाम शीतलहर चलेगी। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
रविवार को दून का अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.5 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.4 डिग्री रहा।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating