श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल
देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून स्थित गढ़ी कैंट डाकरा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। आज गढ़ी कैंट डकरा में आयोजित श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन,पूजन और भव्य अक्षत कलश यात्रा में बढ़चढ़ कर क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और जय श्री राम के उदघोष के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया और अक्षत कलश के दर्शन लाभ प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा में शामिल होकर पवित्र कलश के दर्शन कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विधिवत राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा यह देश एवं प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। गौरतलब कि श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारत के सभी नागरिकों को निमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया,विष्णु गुप्ता, नंदनी शर्मा, भूपेंद्र कटेत, प्रभा शाह, मेघा भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating