07 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का होगा आयोजन, मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून:- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में “लखपति बनती दीदीयां” के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 7 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की, कैसे और दीदियों को लखपति बनाया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित रोड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टोलो सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा 07 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। ग्राम में विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की परिकल्पना देश में 02 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक 40 हजार से अधिक लखपति दीदी प्रदेश में बन चुकी है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से लखपति दीदी के संकल्प को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सचिव ग्राम विकास राधिका झा, आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, मनुज गोयल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating