उत्तराखंडवासियों के लिए खुशखबरी, इस स्टेशन से अयोध्या के लिए चलेगी सीधी ट्रेन
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में अगले वर्ष 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके साथ रेलवे ने देश-विदेश से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या से हरिद्वार के लिए सीधे ट्रेन सेवा नहीं है। रेलवे बोर्ड ने हरिद्वार-अयोध्या के बीच तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसका टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन का जिम्मा मुरादाबाद मंडल के पास रहेगा। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
देश-विदेश के बड़ी संख्या में पर्यटक अयोध्या के साथ हरिद्वार भी आना चाहते हैं। कई हरिद्वार में गंगा स्नान और पहाड़ की वादियों में घूमकर रामलला के दर्शन करने का प्लान बनाते हैं। अयोध्या और हरिद्वार के बीच सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने की वजह से पर्यटकों को परेशानी होती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। लिहाजा रेलवे ने हरिद्वार और अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन रात को अयोध्या से रवाना होगी, सुबह हरिद्वार पहुंच जाएगी। ट्रेन का नाम तीर्थ यात्रा स्पेशल रखा जाना प्रस्तावित है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि ट्रेन प्रतिदिन या सप्ताह में तीन चलेगी, इस बारे में मंथन किया जा रहा है। संभावना है कि अभी ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाए, यात्री बढ़ने पर संचालन प्रतिदिन किया जा सकता है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating