रविवार को मैक्सिको के लिए कृषि मंत्री जोशी हुए रवाना, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे भाग, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 112 देशों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
उत्तराखंड:- उत्तराखंड के कृषि मंत्री एवं राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी रविवार को मैक्सिको के लिए रवाना हो गए। वह मैक्सिको के कानकुन शहर में विश्व संघ थोक बाजार के तत्वावधान में 25 अक्टूबर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
कृषि मंत्री जोशी के साथ राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के प्रबंध निदेशक डॉ जगवीर सिंह यादव और क्षेत्रीय निदेशक व कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के सचिव विजय थपलियाल भी गए हैं। 28 अक्टूबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 112 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
सम्मेलन में कृषि विपणन को बढ़ावा और इस राह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों के समाधान को कदम उठाने पर मंथन होगा। बताया गया कि इस सम्मेलन के संपन्न होने के दो दिन बाद जर्मनी में भी कृषि विपणन और चुनौतियों को लेकर एक और सम्मेलन होगा। कृषि मंत्री जोशी इसमें भी भागीदारी करेंगे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating