मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी देने के बाद की अधिसूचना जारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी देने के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। काशी की तर्ज पर इन दोनों शहरों को विकसित किया जाएगा
। आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव राजेंद्र पतियाल ने यह आदेश किए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड लाखों यात्री आते हैं लिहाजा सरकार ने तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन पर विशेष फोकस किया है ताकि राज्य के आर्थिक विकास में वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके मिल सके। इसी कड़ी में धामी सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश के पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दी है। सरकार ने इस योजना को हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना नाम दिया है, जिस पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के सुगम संचालन के लिए इन १ लेख के प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष भी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम देखेंगे।
ऋषिकेश में इन क्षेत्रों का बदलेगा रंग : तपोवन का संपूर्ण क्षेत्र, रेलवे स्टेशन के पास कोर क्षेत्र, आईएसबीटी के पास व त्रिवेणी घाट क्षेत्र शामिल किया है, जिसमें वीरभद्र मार्ग और कर्णप्रयाग- अगला हरिद्वार मार्ग से गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मार्ग, दून-हरिद्व इंद्रमणि बड़ौनी चौक, हरिद्वार रोड पर स्वामी ओमकारानद सरस्वती मार्ग चौराहे से गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मार्ग, ओमकारानंद सरस्वती मार्ग, सरस्वती मार्ग चौराहे से नीलकंठ पुल तक कॉरिडोर का हिस्सा होगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating