देहरादून:– बाघों की गणना के बाद अब उत्तराखंड में शुक्रवार को गुलदारों की संख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली सचिवालय में राज्य वन्य जीव बोर्ड की मीटिंग में गुलदारों के आंकड़े जारी किए जाएंगे। गुलदार के साथ ही बंदर और लंगूर की संख्या के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे। गुलदार, बंदर, लंगूरों की गणना भारतीय वन्य जीव संस्थान और वन विभाग ने कंबाइंड रूप से की है। उत्तराखंड में गुलदार, बंदर, लंगूर ये तीनों ही जानवर लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। पहाड़ों में बंदरों के कारण लोगों ने खेती करना छोड़ दिया, तो गुलदार के कारण कई क्षेत्रों में आज भी कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। साथ ही कई लोग गुलदार का शिकार भी बन चुके है। उत्तराखंड में 2008 में आखिर बार गुलदारों की गणना की गई थी, तब कुल गुलदारों की संख्या 2335 थी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मसूरी को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, शहरवासियों में छाई खुशी की लहर बडी खबर:- उत्तराखंड के गौरीकुंड में हुआ भूस्खलन मची भारी तबाही, 13 लोग लापता