देहरादून के नामी स्कूल द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल को ई मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी स्कूल में अफरा-तफरी - Uttarakhand Samachar

देहरादून : देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के नामी स्कूल ” द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला” को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल पर मिली। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि, कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला।

प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि “द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला” को मेल पर धमकी मिली है। विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने बताया है कि 30 जुलाई रविवार को शाम 5.30 बजे विद्यालय की ईमेल पर एक मैसेज आया।
कुछ देर बाद 7.42 बजे एक ओर मैसेज विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड ने भी विद्यालय आकर समूचे विद्यालय की छानबीन की। विद्यालय के मैनेजर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से सतर्कता को बढ़ा दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *