मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर, प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम
उत्तरकाशी : दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया और ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की और ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुआई कर महिलाओं को मंडुए के बीज भी वितरित किए। उन्होंने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही।

उन्होंने खेतों में जीवामृत एवं बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया और खेतों में इन खादों के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

More Stories
साइबर ठगी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की रणनीति सफल, PMO समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
देहरादून:- साइबर ठगी के मामलों में कुछ मिनट की देरी भी पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।...
हरिद्वार में फिर सामने आया नकली नोट का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हरिद्वार:- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है।...
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...
ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, बोले- उत्तराखंड में बनाना चाहता हूं अपना पहला घर
देहरादून:- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ पंत अपने गृह राज्य में स्थायी...
नंदा की चौकी पुल हादसा: डिजाइन में खामियां, एप्रोच रोड के नीचे बनी कैविटी और फिर धंसी सड़क
देहरादून:- प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने के मामले में धामी सरकार ने सख्त...
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...

Average Rating