श्री केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे क्रिकेटर ईशांत शर्मा, बोले यहां आकर एक अलग ही ऊर्जा को महसूस कर रहा हूं
इन दिनों उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। तीर्थ स्थल हो या फिर सैर सपाटे की जगह हर जगह बाहरी पर्यटकों से भरा है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पर्यटकों की तादाद लगातार बढ़ रही है। नैनीताल से लेकर केदारनाथ, ऋषिकेश, मसूरी तक पर्यटकों भी लाइन लगी है। अब भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा बाबा केदार के दर पहुंचे है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने साथियों संग केदारनाथ धाम पहुंचकर माथा टेका और भोलेनाथ का आशीर्वाद दिया। इशांत शर्मा आज जब केदारनाथ धाम पहुंचे तो वहां उनको देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए। इशांत शर्मा जैसे ही बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आए वैसे ही क्रिकेट फैंस ने उनको घेर लिया और उनमें इशांत शर्मा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इशांत शर्मा ने भी किसी को निराश नहीं किया और दो के साथ फोटो खिंचवाई।
इशांत शर्मा ने इस दौरान कहा कि वे कई वर्षों से केदारनाथ धाम आने के लिए प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन क्रिकेट की वजह से उन्हें वक्त भी नहीं मिल पा रहा था। आईपीएल-16 खत्म होने के बाद अब बाबा के धाम आए हैं। यहां पहुंच कर उन्हें बहुत सुकून महसूस हो रहा है। उनको ऐसा लग रहा है कि मानो उनका सपना पूरा हो गया है। वे यहां आकर एक अलग ही ऊर्जा को महसूस कर रहे हैं। यह सच में अद्भुत है।
उनके साथ भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय, महिला बास्केटबॉल की पूर्व कप्तान पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त प्रशांति सिंह और अंतरराष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी दिव्य सिंह ने भी बाबा केदार के धाम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। अब तक अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री कंगना रनौत, सारा अली खान, अनन्य पांडे सहित अन्य कई सेलिब्रिटी केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating