23 से 26 मई बारिश को लेकर अलर्ट जारी
उत्तराखंड पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने से प्रचंड गर्मी बढ़ रही है इस गर्मी से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने 23 मई देर शाम से 26 मई तक पूरे प्रदेश में हल्की बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और चार धाम इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट रखा गया है क्योंकि इन 2 दिन पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और चार धाम इलाकों में बर्फबारी के साथ पूरे प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 26 मई तक प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे गिरेगा।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि जब तेज हवाएं और आंधी चलेगी तो अपनी यात्रा स्थगित रखें क्योंकि पत्थरों के गिरने के साथ पेड़ों के गिरने की संभावना बनी हुई है लेकिन वही 30 मई से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर से तेज गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating