केदारनाथ : सुप्रसिध्द केदारनाथ में गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं की आकृति स्थापित की जाएगी। इस आकृति को स्थापित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सफल ट्रायल कर दिया है। जल्द जरूरी कार्य पूरा करते ही इसे स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ को सुरक्षित करने के साथ ही भव्य रूप से संवारा जा रहा है। इन दिनों धाम में दूसरे चरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। पहले चरण में मंदिर परिसर के विस्तार के साथ ही मंदिर मार्ग और गोल प्लाजा का निर्माण किया गया था। अब, इस गोल प्लाजा, जो मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पहले संगम के ठीक ऊपर स्थित है, पर ऊं की आकृति को स्थापित किया जा रहा है। 60 क्विंटल वजनी कांसे से ऊं की आकृति को गुजरात के बडौदा में बनाया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation यातायात पुलिस बनी तीर्थयात्रियों के लिए मसीहा, नशे में धुत चालक ने 60 किमी दौड़ाई बस, मुश्किल में पड़े MP के 40 यात्री स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्त की संवेदना