प्रदेश में सरकारी जमीनों पर 3793 कब्जे चिह्नित, कार्रवाई जारी
हरिद्वार और नैनीताल में सरकारी जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जे किए गए हैं। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सरकारी जमीनों पर 3793 कब्जे चिह्नित किए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा करीब 2600 कब्जे इन दोनों जिलों में किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 1288 कब्जे हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया है।
29 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी जमीनों पर कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए नोडल अफसर एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन को बनाया गया था। उन्हें ही प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान प्रतिदिन कार्रवाई और चिह्नीकरण की रिपोर्ट दे रहे हैं। शासन से मिली जानकारी के अनुसार सात मई तक प्रदेश में अवैध कब्जों की सूची तैयार की गई है। इनमें वन विभाग, विकास प्राधिकरण, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों आदि के कब्जे चिह्नित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत सबसे ज्यादा नैनीताल में 1433 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिला है। यहां 1149 कब्जे हैं। तीसरा नंबर चमोली जिले का है। यहां पर 423 अवैध कब्जेदार हैं। देहरादून की बात करें तो यहां पर कुल 37 कब्जों के लिए लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सात दिनों में यहां पर 14 नए कब्जे सामने आए हैं। इनमें बीते 30 अप्रैल से बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि, रुद्रप्रयाग में पांच जगह कब्जे हैं। देहरादून में तीन कब्जे हटाए गए हैं।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating