केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड के दो दिवसीय पर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मांडविया का एयरपोर्ट स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे।
औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे।

मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे। शुक्रवार को वह वापस देहरादून पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating