मुख्यमंत्री ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में नर-नारायण मूर्तियों का किया अनावरण किया
अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोल आश्रम अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन करने के साथ ही नर-नारायण मूर्तियों का अनावरण किया एवं श्रीयंत्र में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्वि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूज्य महाराज कल्याणदास जी ने एक साधक के रूप में पांच दशकों तक लगातार साधना की और सम्पूर्ण भारत वर्ष के अन्दर अनेकों ऐसे प्रकल्प खड़े किए, जिनके माध्यम से सामाजिक कार्य चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी को बुद्व पूर्णिमा की बधाई देते हुए महात्मा बुद्ध के धर्म, शान्ति एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नये उत्तराखण्ड का संकल्प लेकर निरन्तरता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक कठोर धर्मान्तरण का कानून लेकर आयी है। भूमि अतिक्रमण को भी समाप्त किया जाएगा तथा समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूज्य महाराज कल्याणदास जी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सुभाष पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

More Stories
Gen Z ग्राम प्रधान वीरा रावत का वीडियो वायरल, मजदूरी और डिजिटल हाजिरी पर सवाल
पौड़ी:- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरोड़ा गांव की ग्राम प्रधान वीरा रावत इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को...
दो अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे वीडियो, मंगलौर विधायक ने SSP से की शिकायत
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मंगलौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक काजी...
पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन, घर-दुकान तबाह होने के बाद परिवार पर संकट
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी बारिश के बीच भूस्खलन ने एक बार फिर तबाही मचाई है। मसूरी-कैंपटी...
पर्वतीय गांवों तक सड़क पहुंचाने की तैयारी, PMGSY फेज-4 में 400 सड़कों का प्रस्ताव
देहरादून: उत्तराखंड में ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY)...
हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में आए बदमाश, युवकों पर की अंधाधुंध फायरिंग
देहरादून: शांत शहर माने जाने वाले दून में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार...
मॉडलिंग में करियर बनाने का झांसा या कुछ और? काशीपुर छात्रा मौत मामले में जांच तेज
काशीपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रामनगर रोड किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने...

Average Rating