ऋषिकेश :- उत्तराखंड में आगामी 4 और 5 मई को योगनगरी के एम्स, ऋषिकेश में यूथ-20 का आयोजन होने वाला है। यूथ 20 को लेकर उत्तराखंड सरकार द्वारा आजकल तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के डेढ़ सौ से ज्यादा प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। साथ ही केन्द्रीय खेल एवं कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं ऋषिकेश योगनगरी के नाम से विश्वभर में विख्यात है तो वहीं यूथ 20 में मेहमानों की सुबह योग के साथ होगी, इस दौरान चिंतन और मंथन और यूथ 20 कार्यक्रम का श्री गणेश सरस्वती वंदना के साथ किया जाएगा। सम्मेलन में वातारण, स्पोर्टस, फिटनेस से लेकर आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा होगी। प्रतिनिधि शाम के वक्त परमार्थ निकेतन आश्रम की गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रतिनिधियों के लिए दोनों ही दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, सम्मेलन में बांसुरी वादन भी रखा गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्य सचिव ने सभी विभागों को शीघ्र iGOT पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के दिए निर्देशChief Secretary directs all departments to be onboarded on iGOT portal soon मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु से की अपील, कहा यात्रा करने से पहले मौसम की जरूर लें जानकारी