देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। “आप सभी प्रदेशवासियों को हिंदू नव संवत्सर (विक्रम संवत् २०८०) की हार्दिक शुभकामनाएं। यह हिंदू नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सम्पन्नता का संचार करे।” अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ में संकल्प लेने का विधान रहता है शक्ति के अनुष्ठान का यहां पर रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा, यहां नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करने वाला हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है नवरात्र समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मंत्री सतपाल महाराज ने अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में कहा उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार धामी सरकार के एक वर्ष पर गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत करेंगे शिरकत