कोड वी पे योजना के तहत मिले राज्य को 22 विशेषज्ञ डॉक्टर - Uttarakhand Samachar

देहरादून, राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत पहले चरण में राज्य को 22 विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की जाएगी सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों से 22 डॉक्टरों का चयन हुआ है कि जो अब चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़ जैसे जनपदों में अपनी सेवाएं देंगे।

सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि पहाड़ों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया था जिसके बाद डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग के स्तर पर इंटरव्यू करते हुए 22 चिकित्सक का सिलेक्शन किया गया है।। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर यू कोड वी पे योजना के तहत इंटरव्यू जारी रहेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *