नैनीताल में जमकर बरसे ओले, सफेद चादर से ढकी सड़कें
नैनीताल:– आज नैनीताल में मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि होने लगी और सड़कों पर ओलों की बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वहीं, तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating