मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
बनबसा के ग्राम भजनपुर में आयोजित प्रथम स्व.सूबेदार मोहन चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया व विजेता मजगांव की टीम को 21 हजार तथा उप विजेता उचोलिगोठ की टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें अनुशासन सिखाने के साथ ही जीवन में हमें आगे बढ़ना सिखाता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है l इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा थाना बनबसा के नए भवन का निर्माण करने, बनबसा के वार्ड 4 में पार्क का निर्माण किए जाने, बनबसा में शहीद स्मारक का निर्माण किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी,पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मनोज कालाकोटी, शंकर लाल वर्मा, संजीव विश्वकर्मा, रवि राज, गोविंद सामंत, मोनू ठाकुर,सावन चंद, उमेश भट्ट, जनक चंद के अलावा सैकड़ों खेल प्रेमी मोजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating